राजनांदगाँव / 8 जनवरी 2025 को सिविल लाइन राजनांदगांव निवासी हितेश भोजानी द्वारा राजनंदगांव सिटी कोतवाली थाने में आकर सूचना दिया गया कि, वह 1,50,000/- रूपए लेकर अपने घर से दुकान की ओर जा रहा था कि रास्ते में उनके पैसे कहीं गिर गए l आनन फ़ानन् में सिटी कोतवाली राजनंदगांव के थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह द्वारा सिविल टीम कोतवाली को घटनास्थल पर रवाना किया गया l बहुत सारे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दिलीप निवासी चौखड़िया पारा द्वारा रास्ते में गिरा हुआ पैसा को उठाते हुए देखा गया जिस पर थाना कोतवाली पुलिस द्वारा चंद घंटे के अंदर पैसे को बरामद कर प्रार्थी को 1,50,000/- रुपए वापस लौटाये राजनांदगांव कोतवाली पुलिस ने मानवता का मिसाल राजनांदगांव जनता के सामने पेश किया यह कार्य सराहनीय है l