राजनांदगांव शहर की जन-जन की आवाज एवं पूर्व पार्षद हेमन्त ओस्तवाल की इस पत्र के माध्यम् से राजनांदगांव शहर के विधायक एवं विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी एवं जिले के ऊर्जावान और तेज तर्रार कलेक्टर एवं दुर्ग संभाग के कमिश्नर महोदय से अनुरोध है कि राजनांदगांव एस.डी.एम. एवं तहसील कार्यालय में कार्यालय खोलने के पहले से लेकर रात तक दलालो का कब्जा रहता है लगातार इसकी शिकायते समाचार पत्रो एवं अन्य माध्यमों से सामने आ रही है। आप आकस्मिक निरीक्षण कर इस बात की पुष्टि भी कर सकते है। तहसील कार्यालय एवं एस.डी.एम. कार्यालय में ऋण पुस्तिका-जमीन डायवर्सन- नामांतरण-सीमांकन आदि सभी के रेट दलालो के फिक्स है जिसके कारण ग्रामीण एवं शहर अंचल के किसान और आम आदमी बहुत परेशान है और आप विधानसभा के अध्यक्ष और आप यहाँ के विधायक है इसलिए आपसे हमें यह उम्मीद है कि मेरी इस शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए राजनांदगांव की आम जनता को राहत प्रदान करेंगे और राजनांदगांव जिला मुख्यालय का एस.डी.एम. और तहसील कार्यालय में जो दलाल नियुक्त है उनसे मुक्ति दिलवाते हुए आम जनता को इस भ्रष्टाचार से राहत दिलवायें क्योंकि महंगाई के इस दौर में आम जनता पहले ही परेशान है और देश के प्रधानमंत्री मोदी जी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का यह सपना है कि भ्रष्टाचार और दलालो से मुक्त हमारा देश हो इसलिए उनके सपनो को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्यवाही जरूर करवायें।