स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता के प्रसंग पर शीतला माता मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता ही सेवा अभियान का हुआ शुभारंभ...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

राजनांदगांव। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार 17 सितम्बर 2024 से 2 अक्टूबर 2024 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। स्वच्छता लींग 2.0 कार्यक्रम अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता प्रसंग पर स्वच्छता पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर आज जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मचारियों स्वच्छता दीदीयों व सफाई मित्रों ने सिद्ध पीठ मॉ शीतला माता मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई किये, सफाई के अंतर्गत बुढ़ा सागर के किनारे साफ सफाई कर झिल्ली पन्नी उठाया गया। वही एक पेड मॉ के नाम के लिये पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, छ.ग. बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख,छ.ग. राज्य भण्डार गृह निगम के पूर्व अध्यक्ष नीलू शर्मा, जिलापंचायत के पूर्व अध्यक्ष भरत वर्मा, पूर्व मण्डी उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा,  मणीभास्कर गुप्ता, पार्षद ऋषि शास्त्री एवं निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने त्रिवेणी परिसर में विभिन्न प्रजाति ने पौधे रोपित किये।स्वच्छता अभियान के प्रथम दिन साफ सफाई के अलावा स्वच्छता रैली निकाली गयी, रैली में कचरा संग्रहण में लगी गाड़ियों के साथ स्वच्छता दीदीयों ने जागरूकता रैली निकाली, रैली को खूबचंद पारख जी एवं मधुसूदन यादव जी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के पूर्व पारख जी ने निगम पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मचारियों तथा स्वच्छता दीदीयों को स्वच्छता ही सेवा का शपथ दिलाई कि हम स्वच्छता के प्रति सजग रहेगे, हर वर्ष 100 घण्टे यानी हर सप्ताह 2 घण्टे श्रमदान करके स्वच्छता के संकल्प को चरितार्थ करेंगे । हम स्वयं को एक स्वच्छ स्वस्थ्य और नवीन भारत के निर्माण एवं चल रहे स्वच्छता ही सेवा जन आंदोलन के लिये पुरी निष्ठा के साथ समर्पित करेंगे , जिसमें हम अपने घरों का कचरा न सड़क पर फेकेंगे न ही किसी को फेकने देंगे। हम अपने घरों का गीला एवं सुखा कचरा अलग अलग डस्टबीन में रखेगे और नगर निगम की गाडी में ही डालेगे। हम यह भी शपथ लेते है कि सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन का उपयोग नहीं करेगे तथा शॉपिंग हेतु कपड़े से बनी थैली का ही प्रयोग करेंगे और अपने आस पास एवं शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान देंगे।स्वच्छता अभियान में अपने संबोधन में खुबचंद पारख जी ने अनंत चतुर्दशी एवं विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुये कहा कि आज स्वच्छता पखवाड़ा का शुभारंभ शीतला माता मंदिर से हो रहा है, प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने गंदगी नही करूंगा न करने दूंगा का नारा लेकर विगत 10 वर्ष से स्वच्छता आंदोलन चलाया, जिससे स्वच्छता के प्रति लोगो में  जागरूकता भी आयी।उन्होंने कहा कि स्वच्छता अपनाना स्वस्थ रहने का सबसे बड़ा साधन है। आज एक पेड़ मॉ के नाम के तहत त्रिवेणी परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। पर्यावरण संरक्षण के लिये वृक्षारोपण बहुत जरूरी है।

पूर्व सांसद मधुसूदन यादव जी ने कहा कि मोदी जी की सोच के अनुसार पिछले कई वर्षो से स्वच्छता अभियान चल रहा है, जिसका अच्छा परिणाम आया, उसी प्रकार उनकी सोच एक पेड मॉ के नाम का भी अच्छा प्रतिसात मिल रहा है और लोग इससे जुडकर वृक्षारोपण कर रहे है, जो भविष्य में पर्यावरण संरक्षण के लिये कारगर होगा। नीलू शर्मा ने कहा कि माननीय मोदी जी ने स्वच्छता के लिये क्रांति लाये जिससे लोगों  में जागरूकता भी आयी। उन्होंने सेवा के रूप में समर्पित किया और सेवा पखवाड़ा से लोग स्वच्छता से जुडे।आयुक्त गुप्ता ने संबोधित करते हुये कहा कि आज स्वच्छता पखवाड़ा प्रारंभ हो गया है जो 2 अक्टूबर 2024 तक चलेगा, 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती है, उन्होंने स्वच्छता अपनाकर, स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाये, इसी लिये उनकी जयंती तक स्वच्छता पखवाड़ा शासन द्वारा आयोजित किया जाता है। उन्होंने कहा कि शासन निर्देशानुसार साफ सफाई संबधित विभिन्न गतिविधियों में स्वच्छता जन जागरूकता, जनभागीदारी से तालाब सफाई अभियान,सार्वजनिक सामुदायिक शौचालयोें की सफाई अभियान, नुक्कड नाटक, रैली, प्लास्टिक बैन व सोर्स पर ही कचरा पृथकीकरण, एक पेड मॉ के नाम, स्वच्छ विसर्जन कुण्ड, स्वच्छ फूड स्ट्रीट वेडर्स कार्यशाला, स्वच्छ इंटर स्कूल प्रतियोगिता, स्वच्छता मेराथन आदि गतिविधियॉ स्वच्छता पखवाड़ा में किया जाना है। हम सबकों स्वच्छता अपनाकर जनमानस में स्वच्छता का अलख जगाना है, उन्हें गीला सुखा कचरा अलग कर घर में ही कचरे का निपटान कर स्वच्छता दीदीयों को देने समझाईस देना है। लोगों को अभियान से जोडना है, तभी हमारा शहर स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त कर सकता है।आज के शुभारंभ अवसर पर स्वच्छता के नोडल अधिकारी व कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम, स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, महापौर परिषद के सचिव  संजीव मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक नारायण यादव के अलावा निगम के अधिकारी कर्मचारी, स्वच्छता दीदी तथा सफाई मित्र उपस्थित थे।