कटरीना की शादी में पहुंचेंगे 120 बॉलीवुड सेलेब्रिटीज, विक्की ने होने वाली दुल्हन के घर जोड़ा किया ट्राय

त्वरित खबरे

शुक्रवार की शाम विक्की कौशल एक बार फिर कटरीना के घर के बाहर स्पॉट हुए। उनक साथ आए एक व्यक्ति ने छाते से उन्हें छिपाने की कोशिश की। लेकिन पैपराजी की आवाज सुनकर विक्की पलटकर आए और सभी को हाथ जोड़कर धन्यवाद भी दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटरीना कैफ की बेस्ट फ्रैंड और स्टाइलिस्ट अनीता श्रॉफ अदजानिया भी उनके यहां पहुंचीं। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शेन और फाल्गुनी पीकॉक के वेडिंग आउटफिट डिलीवर किए गए हैं। जिनके ट्रायल के लिए ही विक्की, कैट के घर पहुंचे थे।

शादी में आएंगे 120 बॉलीवुड सेलेब्स
पिछले कई दिनों से इस बात को लेकर संशय था कि विक्की कौशल और कटरीना की शादी में कितने गेस्ट शामिल होने वाले हैं। शुक्रवार की शाम तक यह स्थितियां साफ हो गईं। सवाई माधोपुर के कलेक्टर राजेन्द्र किशन के अनुसार इवेंट कंपनी उन्हें 120 गेस्ट की लिस्ट सौंपी है। शादी के पूरे फंक्शन चार दिन तक चलेंगे जो कि 7 दिसंबर से लेकर 10 दिसंबर तक होंगे।

जयपुर से पहुंचेंगे 100 बाउसंर्स
शादी में सुरक्षा व्यवस्था के लिए 5 दिसंबर को जयपुर से 100 बाउंसर पहुंच रहे हैं। वीआईपी गेस्ट्स की सुरक्षा के लिए राजस्थान पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे। विक्की-कैट की संगीत सेरेमनी 7 दिसंबर को होगी, जिसे फराह खान ने कोरियाग्राफ किया है। इसके अगले दिन मेहंदी सेरेमनी होगी। 9 को शादी और 10 दिसंबर को एक विशेष रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।