आयुक्त सुबह निकले सफाई देखने स्वच्छता अपनाने सफाई में सहयोग करने नागरिकों से की अपील

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 03 जुलाई। निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता आज सुबह सफाई व्यवस्था देखने निकल कालोनी एवं जीई रोड में सफाई का निरीक्षण कर स्वास्थ्य कर्मचारियों से निर्धारित समय तक सम्पूर्ण क्षेत्र में साफ सफाई करने के निर्देश दियें। उन्होंने साफ सफाई रखने, सफाई मंे सहयोग करने नागरिकों से भी अपील की है।

आयुक्त गुप्ता सफाई निरीक्षण मंे आज जी.ई.रोड, अनुपंम नगर, आर.के.नगर, दिग्विजय कालेज रोड में सफाई का जायजा लेकर सफाई कर्मियों से रूबरू हो निर्धारित समय दोपहर 1 बजे तक साफ सफाई करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि बरसात में पानी भरान की स्थिति निर्मित होती है, जिसे ध्यान में रखकर नाली नालों की अच्छे से सफाई करे, कचरा नियमित रूप से उठावे, पानी भरान क्षेत्रों में कच्ची नाली खोदे तथा दवाई का छिडकाव करे, मच्छर न पनपे इसके लिये गड्ढों में जला आईल डाले।

आयुक्त गुप्ता ने स्वच्छता निरीक्षक, सफाई दरोगा, वार्ड चपरासी से कहा कि वर्तमान में सफाई ठेका निरस्त हो गयी है। जिसके कारण ठेका वार्डो में साफ सफाई प्रभावित न हो इसके लिये निगम के सफाई कर्मी व प्लेसमेंट कर्मी सभी वार्डो में नियमित रूप से सफाई करंेेगे। इस संबंध में आप लोग रूप रेखा तैयार कर कर्मचारियों से साफ सफाई करावे, जिससे सम्पूर्ण क्षेत्रों में सफाई हो सके। उन्हांेने कहा कि सफाई ठेका होते तक सभी वार्डो में कर्मचारियों की पर्याप्त उपस्थिति रहे, बिना कारण किसी भी कर्मचारी को छुटटी न देवे, सभी कर्मचारी निर्धारित समय तक कार्य करेंगे, इसका विशेष ध्यान रखा जावे। बरसात में किसी भी प्रकार की सफाई में लापरवाही न हो इसका भी ध्यान रखेे, लोगों को भी साफ सफाई के प्रति जागरूक करे।

आयुक्त गुप्ता ने नागरिकों से भी अपील करते हुये कहा है कि बरसात के दिनों में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका रहती है, जिसे ध्यान में रखते हुये स्वच्छता अपनावे, डेंगू मलेरिया जैसे संक्रामक बीमारी से बचने घरों में पानी जमा न होने दे, पानी उबालकर छान कर पीये, सडे गले खाद पदार्थो का उपयोग न करे, अभी के विषम परिस्थिति में साफ सफाई में निगम को सहयोग करे।