राजनांदगांव 20 जून 2024। जिला प्रशासन द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं को हूनरमंद बनाने के उद्देश्य से कौशल विकास प्रशिक्षण अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को 3-4 माह की अवधि का नि:शुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम कक्ष भदौरिया चौक राजनांदगांव एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी सोमनी-सांकरा राजनांदगांव में किया जाएगा।
सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण ने बताया कि प्रशिक्षण में कम्प्यूटर, रिटेल, ऑफिस असिस्टेन्ट, इलेक्ट्रिशियन, मेसन, बुनकर, सिलाई, जरदोशी (हैण्ड इम्ब्रॉयडी) इत्यादि कोर्स में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इच्छुक युवा 25 जून 2024 तक अपना पंजीयन जिला कौशल विकास प्राधिकरण संयुक्त कार्यालय के सामने कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में करा सकते हंै।