रिसाॅर्ट में मेहंदी फंक्शन के दौरान स्टेज पर डांस करते समय दुल्हन की हार्ट अटैक से हुई मौत.....
उत्तराखंड के हल्द्वानी भीमताल थाना क्षेत्र के एक रिसॉर्ट में मेहंदी समारोह के लिए दौरान डांस करते समय एक दुल्हन की मौत हो गई दुल्हन दिल्ली की निवासी थी और दूल्हा लखनऊ से है।शादी समारोह के लिए दूल्हा और दुल्हन के परिवार वाले भीमताल के नौकुचियाताल रिजॉर्ट पहुंचे। फिलहाल दुल्हन के परिवार बिना पोस्टमार्टम के ही दुल्हन के शव को दिल्ली ले आए हैं
दुल्हन की असामायिक मौत के बाद शादी में मौजूद दोनों परिवारों में मातम छा गया पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई न करने की बात कहने की बात परिजन शव लेकर दिल्ली लौट गए। यह घटना कथित तौर पर शनिवार शाम को हुई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदर्श आर्य अपार्टमेंट बी 28, सेक्टर 6 द्वारका न्यू दिल्ली निवासी डॉक्टर संजय कुमार जैन अपनी बेटी श्रेया जैन 28 की शादी के लिए अपने परिवार के सदस्यों और कुछ खास परिचितों के साथ नौकुचियाताल स्थित रिसोर्ट में आए थे श्रेया जैन की शादी लखनऊ के एक युवक से होनी थी रिसोर्ट में दोनों परिवारों के लोग रुके हुए थे।
शनिवार देर रात मेहंदी सेरेमनी के दौरान स्टेज पर डांस करते वक्त श्रेया अचानक बेहोश हो गई उसे तुरंत भीमताल सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर अस्पताल में श्रेया को मृत
घोषित कर दिए गया। डॉक्टर ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे तक उसे बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
ऐसा माना जा रहा है की लड़की की मौत दिल का दौरा पढ़ने से हुई है।इधर बेटी की मौत से परिवार में माता मच गया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची हालांकि डॉक्टर पिता द्वारा पुलिस को कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करने को लेकर प्रार्थना पत्र सौपा गया उसके बाद परिजन देर रात शव को दिल्ली ले गए।