बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान अपनी अपकमिंग फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' के बारे में बात की और कहा कि वो इस फिल्म में केवल एक चीज के लिए श्योर थे कि उन्हें इस फिल्म को सिर्फ थिएटर में ही रिलीज करना है। इस बारे में बात करते हुए वो कहते हैं, "मुझे 100 परसेंट यकीन था कि हमें इंतजार करना होगा। अगर हमें अगले छह महीने और इंतजार करना पड़ता, तो हम करते क्योंकि हमारे पास कोई और रास्ता नहीं था। इस चीज को लेकर हम बहुत क्लियर थे।"
जॉन ने की फिल्मों की सिनेमाघर में रिलीज पर बात
जॉन आगे कहते हैं, "मुझे लगता है कि कम से कम पहले छह महीनों में, सभी फिल्मों को एक-दूसरे को कुछ जगह देने का फैसला करना चाहिए था। लेकिन, मैं इस रियलिटी को भी समझता हूं कि जगह से ज्यादा फिल्में हैं। अब हम बस केवल दूसरों के लिए अच्छी कामना कर सकते हैं।"
फिल्म के दूसरे ट्रेलर को अधिक पसंद करते हैं जॉन
'सत्यमेव जयते 2' के अब तक दो ट्रेलर रिलीज हो चुके हैं, और जॉन ने खुलासा किया कि वो दूसरे को अधिक पसंद करते हैं। इस बारे में वो आगे कहते हैं, "ऐसा इसलिए है क्योंकि यह ट्रेलर फिल्म का बीज है, इसलिए मैंने इसका भरपूर आनंद लिया। फिल्म के गाने वास्तव में अच्छा कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि 'जन गण मन' ने मेरी उम्मीदों से अधिक उड़ान भरी है। हालांकि मेरा पसंदीदा गाना हमेशा मेरी जिंदगी रहा है। सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि आपके पास ऑडियंस आ रही है या नहीं और शुक्र है कि 'सूर्यवंशी' ने उसके गेट खोल दिए हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि इस फिल्म देखने ऑडियंस आएगी।"
जॉन ने शुरू में तीसरे रोल को करने से किया था इनकार
जॉन ने कहा, "मैंने शुरू में तीसरा रोल करने से इनकार कर दिया था और मिलाप (फिल्म के डायरेक्टर) से कहा था कि यह मेरे लिए बहुत ज्यादा है। तब मिलाप ने मुझे भरोसा दिलाया और कहा, 'सुनो, यह रोल बहुत इंपॉर्टेंट है' और ईमानदारी से कहूं तो वो सही थे। मेरे लिए यह फिल्म में मेरा सबसे अच्छा रोल है। मैं इसे पूरी तरह से प्यार करता हूं। बाकी फिल्म एंटरटेनिंग है, मजेदार है, लेकिन एक किसान का वो तीसरा रोल फिल्म को एक और ऊंचाई पर ले जाता है।