दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 3 की मौत,6 घायल...
TVARIT KHABREN
त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग
दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में एक दाल फैक्ट्री में लगी भीषण आग में 3 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत की खबर है. इस हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. गंभीर रूप से घायल 6 लोगों को पास के अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है.