नई सरकार को लेकर बड़ी खबरः समर्थन के बदले TDP ने BJP से लोकसभा अध्यक्ष समेत सड़क-स्वास्थ्य, शिक्षा और…?

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

लोकसभा चुनाव-2024 का परिणाम आ चुका है। केंद्र की सत्ता में इस बार जनता ने किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है। BJP 240 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है, लेकिन बहुमत का आंकड़ा 272 है। भाजपा के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन 292 सीटों के साथ बहुमत हासिल करने में सफल रहा है। TDP भी एनडीए का हिस्सा है और उसने लोकसभा चुनाव में 16 सीटें जीती हैं। इस तरह केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली अगली सरकार बनाने में चंद्रबाबू नायडू की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। वहीं टीडीपी पर इंडिया अलायंस भी डोरे डाल रही है और कांग्रेस टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के लगातार संपर्क में हैं