सिल्वर मेडल जीतने वाली Mirabai Chanu हैं सलमान खान की फैन !!

त्वरित ख़बरें:-टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए मीराबाई चानू सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है. मीराबाई की इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल हन गया है..............

टोक्यो ओलंपिक 2021 में भारत को अपना पहला पदक ​मिल चुका है. बता दें कि वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता लिया है. उन्होंने 49 किलोग्राम वर्ग में ये पदक हासिल करने के साथ ही एक इतिहास रच दिया है. मीराबाई की इस जीत के लिए उन्हें बॉलीवुड की हस्तियों ने तो बधाई दी ही है. आपको ये जानकर भी हैरानी होगी कि, मीराबाई का डांस करने का काफी शौक है. और बॉलीवुड में उनके फेवरेट स्टार सलमान खान है. मीराबाई सलमान खान की बहुत बड़ी फैन है.  इस बात का खुलासा उन्होंने खुद अपने एक इंटरव्यू में किया था. 

सलमान खान की फैन है मीराबाई 

छोटी सी उम्र में भारत को मेडल दिलाने वाली मीराबई भी आम लड़कियों की तरह ही सपने देखती हैं. उनको सपोर्ट्स के अलावा डांस का काफी शौक उन्होंने अपने इंटरव्यू में बताया कि, जब भी मुझे टाइम मिलता है तो मैं अपने कमरे का दरवाजा बंद करके डांस करती हूं. वहीं उन्होंने इस बात खुलासा किया कि बॉलीवुड में उन्हें दबंग खान यानि सलमान खान बहुत ज्यादा पसंद है. वो उनकी हर फिल्म देखती है. 

मेडल जीतने के लिए मैंने कड़ी मेहनत की है - मीराबाई

वहीं चानू ने इंटरव्यू में ये भी बताया था कि, जब मैं पहले ओलंपिक फेल हुई थी तो मुझे बहुत बुरा लगा था. उसके बाद मैंने जीतने के लिए बहुत मेहनत की है. घंटो तक प्रेक्टिस की है. घर भी नहीं गई. अपनी दीदी की शादी में भी नहीं गई. मैंने फैमिली से कहा कि आप लोग डेट बदल दो, लेकिन उन्होंने कहा कि शादी जरूरी नहीं तुम बस मेडल लेकर आओ.तुम अपनी जीत पर ध्यान दो.

मेरी फैमिली ने मुझे बहुत सपोर्ट किया

मीराबाई ने आगे बताया कि, मैंने कुंजरानी की एक फिल्म देखी थी, और उसी से मुझे वेटलिफ्टर बनने की प्रेरणा मिली थी. फिर मैंने परिवार को ये बताया कि मुझे ये करना है. लेकिन परिवार ने मेरा साथ दिया. जब मैंने इसे शुरू किया तो घर से ट्रेनिंग सेंटर का 22 किलोमीटर दूर था. और मैं रोज वहां जाती थी. उस वक्त मुझे बहुत डर भी लगता था. लेकिन मैंने हार नहीं मानी.  मैं रोज 3 सेक्शन में प्रैक्टिस करती थी. जो तीन घंटो की होती थी, उसमें जिम, रनिंग सबकुछ होता था.