नरसंहार-एक ही परिवार के 8 लोगों की हत्या करने के बाद युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मानसिक रूप से अस्थिर युवक की 21 में को हुई थी शादी, पत्नी को सबसे पहले मारा हत्या का कारण अज्ञात..... मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी ,आदिवासी बहुल क्षेत्र महुलझिर थाना अंतर्गत बोदल कछार गांव में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक हत्या कर दी गई। परिवार के ही एक युवक ने इस लोगों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली युवक का शौक घर के पास एक पेड़ में लटका मिला।
पुलिस के मुताबिक युवक की 21 मई को शादी हुई थी,एसपी मनीष खत्री के मुताबिक मौके में एक कुल्हाड़ी बरामद हुई है घटना जिला मुख्यालय के करीब 150 किलोमीटर की दूरी हुई। जिसमें पत्नी ,55 साल की मां, 35 साल का भाई, 30 साल की भाभी ,16 साल की बहन ,5 साल का भतीजा, 4 साल और डेढ़ वर्षीय दो भातीजियां को मार डाला।
एसपी मनीष खत्री ने बताया कि आरोपी की शादी 21 में को हुई थी आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है। पहले उसने अपनी पत्नी की हत्या की।
हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है सूत्रों के मुताबिक एक आदिवासी परिवार के युवक ने अपने माता-पिता, पत्नी बच्चे और भाई समेत परिवार के आठ सदस्यों की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी और हत्या के बाद खुद भी फांसी लगाकर लटक गया यह घटना कथित तौर पर आधी रात दो-तीन बजे के आसपास की है
हत्याकांड की सूचना मिलने पर महुलझिर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे गांव को घेराबंदी कर दी है छिंदवाड़ा पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे पुलिस इस मामले की जांच कर रही है आरोपी ने भाई के एक बच्चे पर भी हमला किया लेकिन बच्चा अपनी जान बचाकर भाग गया और मामले की सूचना पुलिस को दी सभी लोग आसपास के घरों में रहते थे।