राजनांदगांव पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूट काण्ड में हुआ बड़ा खुलासा , मैनेजर ही निकला मास्टरमाइंड ,पैसे देखकर बदल गयी थी नीयत फिर दोस्तों के साथ रची लूट की साजिश....

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

 राजनांदगांव. पुलिस ने सोमवार को चिचोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप मैनेजर से कथित लूट की घटना को सुलझा लिया। लूट की योजना खुद मैनेजर ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बनाई थी. मैनेजर ने इतने सारे पैसे देखे तो उसकी नियत डगमगा गई और उसने दो दोस्तों को लूट की साजिश में शामिल कर लिया। 

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई इस घटना को देखते हुए पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी और आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी. सीसीटीवी फुटेज और अन्य स्रोतों का उपयोग करते हुए पुलिस ने डकैती के मास्टरमाइंड और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार घोरतालाव स्थित मारुति फ्यूल्स के मैनेजर राजाराम विश्नोई पेट्रोल पंप से 14 लाख रुपए लेकर मोटरसाइकिल से राजनांदगांव के लिए निकले थे। इसी दौरान तेंदुनाला के पास एक मैनेजर से कथित तौर पर लूटपाट की गयी. पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट को गंभीरता से लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी|

 मैनेजर ने पुलिस को बताया की कार में लुटेरों आये और उसे घायल कर उसके पास रखे 14 लाख रूपये लूट लिए| पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्य प्रमुख सड़कों को अवरुद्ध कर दिया। इसी दौरान आरोपियों को फत्तेगंज में चिरकारी रोड के पास देखा गया। पुलिस ने तुरंत ठोस कदम उठाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 लाख 24 हजार रुपये बरामद किये गये|