सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर लिया गया संज्ञान आबकारी उपनिरीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

राजनांदगांव 25 मई 2024। सहायक आयुक्त आबकारी यदुनंदन राठौर ने आबकारी उपनिरीक्षक  तुलेश्वरी देवांगन को सोशल मीडिया पर वायरल खबर पर संज्ञान लेते हुए कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है। उन्होंने वरिष्ठ सहायक जिला आबकारी अधिकारी को एस सप्ताह के भीतर वायरल खबर के सत्यापन की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जांच के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक  तुलेश्वरी देवांगन का प्रभार सहायक जिला आबकारी अधिकारी के द्वारा संपादित किया जाएगा।