बालोद जिले में भीषण गर्मी में बारिश हो रही है। मंगलवार शाम से देर रात तक तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ गिरे। पेड़ तारों पर गिरने से कई गांव में बिजली देर रात तक बंद रही। कुछ जगहों पर घर के टिन शेड उडऩे की भी जानकारी मिली है। दो दिन से जिले में मौसम बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक जिले में बुधवार को औसत 10.7 मिमी बारिश हुई है।
अर्जुंदा तहसील में सबसे ज्यादा 16.9 बारिश
मौसम विभाग की माने तो सबसे ज्यादा बारिश अर्जुंदा तहसील में 16.9 मिमी दर्ज की गई। गुंडरदेही तहसील में 16.8, मार्रीबंगला देवरी तहसील में 15.7 मिमी डौंडीलोहारा तहसील में 5 बालोद में 4.6 मिमी एवं सबसे कम 0 मिमी डौंडी तहसील में बारिश दर्ज की
बालोद ब्लाक में आंधी तूफान से ध्वस्त हुआ गाँव
बालोद स्थित ग्राम अंगारी में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला मौसम के बदलने से ग्रामीण क्षेत्र में टिन शेड व पेड़ उखड कर गिरे व बिजली का पोल भी गिरा हुआ मिला| मिली सूत्रों से जानकारी के अनुसार किसी के जान माल की हानि नहीं हुई है पर लोगों के घर पूरी तरह से तहस नहस ध्वस्त नजर आए|