दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया को लेकर इस साल 80 से अधिक विषयों में दाखिला देने जा रहा है. आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई है.डीयू की ओर से आयोजित वेबिनार में डीयू की डीन एडमिशन प्रो.हनीत गांधी ने छात्रों से जानकारी साझा की. डीयू के यूट़्यूब चैनल पर इस बारे में छात्रों ने सवाल भी किए. प्रो.हनीत गांधी ने बताया कि छात्र परास्नातक में अधिक से अधिक कोर्स और कॉलेज को प्राथमिकता दें.डीयू नॉर्थ और साउथ कैंपस के अलावा कुछ कॉलेजों में और ग्वेयर हाल में पीजी की डिग्री की पढ़ाई होती है. वेबिनार में बताया गया कि सीयूईटी देने के दौरान जिन अभ्यर्थियों ने दिल्ली विश्वविद्यालय का विकल्प नहीं भरा है, वह भी DU की ओर से PG दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण सामान्य सीट आवंटन प्रणाली (सीएसएएस) में पंजीकरण करा सकते हैं, लेकिन बिना सीयूईटी के पीजी में दाखिला नहीं हो सकता है.PG में दाखिले के लिए सीयूईटी स्कोर के आधार पर बनी मेरिट से छात्र को एक ही सीट आवंटित की जाएगी. छात्रों को दाखिला लेने के लिए इस सीट को स्वीकार करना होगा. यदि वह सीट को स्वीकार नहीं करते तो वह कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम 2024 से बाहर हो जाएंगे. ऐसे में छात्रों को जो भी सीट आवंटित हो उसे एक बार जरूर स्वीकार करें. बाद में उसे अपग्रेड कर सकते हैं.छात्र सीयूईटी फार्म में जो जानकारियां भरी थी उसे ही वह CSAS फार्म में भरें. गलत फार्म भरने पर मान्य नहीं होगा. नियमित कॉलेजों के साथ एनसीवेब की छात्राओं को दिल्ली का निवास प्रमाणपत्र देना होगा. दाखिला संबंधी किसी तरह की जानकारी अभ्यर्थी pgadmission.uod.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं