अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई दिल का दौरा पड़ने से ,भाई-बहन की मौत, 4 घायल...

त्वरित ख़बरें -सत्यभामा दुर्गा रिपोर्टिंग

मुकेरियां. तलवाड़ा मुख्य मार्ग पर बूडेवाल के पास देर शाम एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिस कारण भाई-बहन की मौके पर मौत हो गई. हादसे का कारण कार चालक को दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है.
एसएचओ प्रमोद कुमार ने बताया कि जयेश महानत अपने परिवार के साथ धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गए थे. शाम करीब 5.30 बजे अपने घर मुकेरियां वापस आ रहे थे कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.इस हादसे में जयेश महानत (45) व सुप्रिया वालिया (55) की मौके पर मौत हो गई. राहगीरों की मदद से कार में फंसे 4 लोगों को बाहर पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत  गंभीर बनी हुई है. घायलों में नवेदना, तारा देवी, सुमन, डिंपी जयेश महानत गंभीर प्रागल हो गए.