BIG BREAKING: संतों के लिए बनी कुटीर जलकर खाक, पंडोखर धाम में लगी भीषण आग

त्वरित ख़बरें - दीपमाला शेट्टी रिपोर्टिंग

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में बड़ा हादसा हो गया जहां पंडोखर धाम में भीषण आग लग गई। इस हादसे में संतों के लिए बनी कुटीर जलकर राख में तब्दील हो गई। कुटीर में एसी (AC) सहित कई कीमती सामान जल गए जिससे लाखों का नुकसान हो गया। जानकारी के बाद भी दमकल की टीम मौके पर नहीं पहुंची जिससे आग फैलती गई। हालांकि आग लगने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। 


बता दें कि कल मंगलवार से 8 मई 2024 तक धाम महोत्सव शुरू होने वाला था जिसमें श्रीराम महायज्ञ और विशाल मेले का भव्य आयोजन किया जाना था। श्रीराम महायज्ञ एवं विशाल मेले में देश – विदेश की अनेक विभूतियों और बड़ी संख्या में भक्तों का आगमन होने वाला था। लेकिन इस भव्य आयोजन से पहले यह बड़ा हादसा हो गया।