विकासखंड पाटन के हितग्राहियों के चहरे पर छाई मुस्कान - सरपंच सांतरा चंद्रशेखर कोसरे ( राजा)

त्वरित ख़बरें - पाटन सांतरा में 200 परिवार को मिलेगी धुँआ से मुक्ति उज्जवला योजना के तहत मिला गैस कनेक्शन

दुर्ग / पाटन विकासखंड के ग्राम पंचायत सांतरा में करीब 200 परिवार को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेंडर एवं चूल्हा का वितरण किया गया अब इन घरों में धुंआ रहित चूल्हा जलाया जाएगा इससे इन परिवारों को धुँआ से मुक्ति मिलेगी ग्राम सांतरा के सरपंच चंद्रशेखर कोसरे ( राजा) ने बताया कि बहुत दिनों से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हितग्राहियों का चयन कर नाम सूची सहित भेजा गया था जिसके बाद अब जाकर ग्राम संतरा के हितग्राहियों को उज्जवला गैस योजना के तहत गैस सिलेंडर मिला है गैस सिलेंडर पाकर हितग्राही काफी खुश है महिलाओं का कहना है कि लकड़ी व गोबर के कंडे से चूल्हा जलाने पर बहुत परेशानी होती थी धुँआ के कारण पूरा पर्यावरण दूषित होता था वहीं स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता था अब जब गैस सिलेंडर मिल गया है तो रसोई काम में काफी राहत मिलेगी इस दौरान ग्राम के पंचो  के अलावा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे |