आयुर्वेदिक हॉस्पिटल परिसर में विधायक , महापौर ने लगाए क्लब के सदस्यों एवं डॉक्टरों के साथ छायदार पौधे लायंस क्लब पिनाकल
-दुर्ग / मनजीत कौर रिपोर्टिंग / विधायक अरुण वोरा ,महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा लायंस क्लब पिनाकल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम इनके इस प्रयास की सराहना किए की आपदा में जो लोगों की प्रमुख समस्या थी ऑक्सीजन की कमी की वो कुछ हद तक कम हो पाएगा इस वृक्षारोपण के द्वारा।लायंस क्लब भिलाई पिनाकल की ओर से वृद्ध वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया में शामिल हुए विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने अध्यक्ष श्रीमती रेवेका बेदी ने जानकारी दी की कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि विधायक अरुण वोरा, विशिष्ट अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर धम्धा रोड में विभिन्न प्रजातियों के छायदार और फलदार पौधे रोपे गए। इस के अलावा वृक्षा रोपण कार्यक्रम के दौरान कार्यरत डॉक्टरों का भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।जिसमे प्रमुखरूप से डॉ चन्द्राकर,डॉ लक्ष्मी,के अलावा नर्सिंग स्टाफ व मेडिकल स्टाफ को भी समम्मनित किया गया इस मौके क्लब की सचिव श्रीमती उर्मिला टावरी,कोषाध्यक्ष निधि कुमार,कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती उषा चक्रवर्ती,श्रीमती संध्या अग्रवाल, श्रीमती नीलिमा दीक्षित, श्रीमती भारती सोनी, श्रीमती ममता मुंद्रा, श्रीमती ममता तमोतिया, श्रीमती अंजना श्रीवास्तव, नंदिनी, श्रीमती मीरा शर्मा, शिव्या समेत अधिक संख्या में अन्य लोग मौजूद थे। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने सभी डॉक्टरो को सम्मानित कर एवं वृक्षारोपन में अपना योगदान दिया।कार्यक्रम के दौरान विधायक अरुण वोरा ने कहा छग में वृहद पैमाने पर मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप वृक्षारोपण किया जा रहा है।वृक्षारोपण से आक्सीजन मिलेगी जिससे जीवन बचेगा,वृक्ष लगाना है और वृक्ष की देखभाल भी करना है ताकि वृक्ष सुरक्षित रहे।वृक्ष लगना जीवन मे सबसे पुण्य का काम है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा पेड़ लगाने से प्रकृति सुन्दर होगा।पेड़ से छाया और ऑक्सीजन मिलेगी।पेड़ लगाने से दुर्ग हरियर दूर्ग बनेगा।इसलिए सभी नागरिक एक पेड़ अवश्य लगाए।