जामुल में बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़ी नई कार में लगाई आग....दो दिन में दूसरी घटना.....हिरासत में आरोपी....

त्वरित ख़बरें - दुर्ग संवादाता

 दुर्ग- भिलाई के छावनी क्षेत्र में फिर कार जलाने का मामला सामने आया है |छावनी बस्ती में टाटा मांजा कार में देर रात आग लगने से हड़कंप मच गया |दो दिन में दो कारों में आग लगने से पुलिस की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगा है |

दुर्ग पुलिस के लिए बढ़ती चोरी, लूट, आगजनी की घटनाएं चुनौती बनी है. आग से कार जलकर खाक हो गई है| घटना की सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची है |सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई है| पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है |