वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक हुई मौत....वोटिंग के दौरान बड़ा हादसा....

त्वरित ख़बरें

 बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का 70 सीटों में मतदान जारी है| इस बीच बलौदाबाजारजिले से बड़ी खबर सामने आई है| वोट देने के लिए मतदान केंद्र पहुंची महिला की अचानक मौत हो गई है| यह मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है |



जानकारी के अनुसार, कसडोल विधानसभा क्षेत्र के मतदान क्रमांक 76 ग्राम मल्दा में वोट देने लाइन में खड़ी महिला की अचानक मौत हो गई है |मृतका का नाम सहोदरा उम्र 60 वर्ष है| घटना की पुष्टि भूपेंद्र अग्रवाल निर्वाचन अधिकारी कसडोल ने की है| मामले की जांच में कसडोल पुलिस जुट गई है. बताया जा रहा है कि महिला की हार्ट अटैक आने से मौत हुई है |