CM हाउस के ड्राइवर के साथ चाकू की नोक पर लूटपाट करने वाले 2 गिरफ्तार.....

त्वरित ख़बरें

 रायपुर- सीएम हाउस के ड्राइवर के साथ चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है| हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है |पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड भाठागांव का है| यहां गेट नंबर 3 पास मंगलवार, 14 नवंबर की सुबह सूरजपुर से लौटे युवक के गर्दन पर चाकू जैसी नुकीली चीज टिकाकर 18 सौ रुपए लूट लिए गए |साथ ही किसी को बताने पर कहीं से भी तलाश करके जान से मारने की धमकी दी गई |

इस मामले में पुलिस ने धारा 392, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध करके आरोपी राधव चौधरी एवं प्रथम पटले को गिरफ्तार किया है| पुलिस के मुताबिक प्रार्थी कांशीराम नगर निवासी एवं सीएम हाउस में वाहन चालक का काम करने वाला नामदेव भारती है, जो  सुबह साढ़े 5 बजे सूरजपुर से लौटा और आरोपियों के लूट का शिकार हुआ |