जारी किया नोटिस.....कांग्रेस ने पार्टी विरोधी काम करने वाले नेता संजय नेताम और तपेश्वर ठाकुर पर लिया एक्शन.....

त्वरित ख़बरें

रायपुर- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल होने वाला है|मतदान के ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने पार्टी के खिलाफ काम करने वालों पर एक्शन लिया है| पार्टी ने दो नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है |

दरअसल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम और प्रदेश प्रतिनिधि तपेश्वर ठाकुर बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के विरूद्ध काम कर रहे हैं, ऐसी शिकायत मिली थी| इसके बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्ररकण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए| इसके बाद कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू ने नोटिस जारी कर संजय नेताम और तपेश्वर ठाकुर से 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा है |

बता दें कि बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा सीट से संजय नेताम ने दावेदारी ठोकी थी, लेकिन उन्हें यहां से टिकट नहीं मिल पाया| पार्टी ने जनक लाल ध्रुव को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है |

देखिए जारी नोटिस