नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक के दौरान 3, 6, 10 और 13 को बदले मार्ग से चलेंगी ट्रेनें, सिकंदराबाद में लिया गया ब्लॉक

त्वरित खबरे

सिकंदराबाद रेल मंडल के अंतर्गत मानिकगढ़-विहिरगांव-वरोरा स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन में नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जा रहा है। 14 नवंबर तक काम किया जाएगा। इसकी वजह से कोरबा-कोचुवेली एक्सप्रेस 3, 6, 10 और 13 को बिलासपुर-रायपुर-बल्हारशाह-विजयवाड़ा-गंगाधर के स्थान पर बिलासपुर-रायपुर-टिटलागढ़-विजयनगरम-दुव्वाडा- विजयवाड़ा होकर चलाई जाएगी।

इसी तरह 1, 4, 8 और 11 नवंबर को कोचुवेली से कोरबा आने वाली ट्रेन को गंगाधर-विजयवाड़ा-बल्हारशाह-रायपुर के स्थान पर विजयवाड़ा-दुव्वाडा-विजयनगरम-टिटलागढ़-रायपुर से चलाई जाएगी। इसी तरह सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस को 6 नवंबर को बल्हारशाह-गोंदिया-रायपुर-बिलासपुर के स्थान पर निजामाबाद-मुदखेड़-पिंपलखुटी-मूरी-नागपुर-गोंदिया और दरभंगा से आने वाली सिकंदराबाद एक्सप्रेस को बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-बल्हारशाह के स्थान पर पिंपलखुटी-मुदखेड़-निजामाबाद से चलाई जाएगी।

इसी तरह 9 नवंबर को यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस को एक घंटे देरी से रवाना किया जाएगा। ब्लॉक के चलते नागपुर-दुर्ग-रायपुर-बिलासपुर मार्ग की कई अन्य ट्रेनें भी प्रभावित हुई हैं। लंबी दूरी की इन ट्रेनों की आवाजाही की जानकारी रेलवे स्टेशन या ऑनलाइन ही उपलब्ध कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान पैसेंजर व लोकल ट्रेनों का परिचालन समय पर होगा, ताकि सामान्य यात्री प्रभावित न हों।