अमलेश्वर पुलिस ने शुक्रवार को किसान की शिकायत पर राजस्थान के स्टोन व्यापारी के खिलाफ अमानत पर खयानत की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक नगर निगम कॉलोनी निवासी किसान योगेश वार्ष्णेय की शिकायत पर राजस्थान के मानपुर निवासी जय प्रकाश गुर्जर के खिलाफ धारा 406, 417 के तहत केस दर्ज किया है। प्रार्थी ने बताया कि महादेव घाट पर वह मंदिर निर्माण करवा रहा है। 30 जुलाई 2020 को उसने स्टोन व्यापारी से करार कर निर्माण पूरा करने किश्तों में 23 लाख रुपए दे दिए। लेकिन व्यापारी ने सिर्फ 12 लाख रुपए का काम किया। अब वह न काम कर रहा न पैसा लौटा रहा।