पुलिस विभाग में तबादले:10 TI, 5 SI और एक ASI का हुआ ट्रांसफर, SSP ने जारी किया आदेश..

त्वरित खबरे

दुर्ग- एसएसपी बद्री नारायण मीणा ने गुरुवार को 16 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर एक थाने से दूसरे थाने कर दिया है। इस लिस्ट में 10 टीआई, 5 एसआई और 1 एएसआई स्तर के पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। एसएसपी ने तबादला आदेश में सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल स्थानांतरित स्थान पर जॉइनिंग देने के आदेश दिए हैं।

जब से एसएसपी बीएन मीणा ने जिले का चार्ज लिया है उसके बाद से यह पहली तबादला सूची जारी की गई है। सभी थाना प्रभारियों की कार्यशैली पर एसएसपी काफी दिनों से नजर बने हुए थे। उसके बाद उन्होंने यह आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि इस तबादला सूची के बाद एक और लिस्ट कभी भी जारी हो सकती है। इसमें उन लोगों के नाम शामिल होंगे जो ढाई साल से एक ही थाने में पदस्थ हैं। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है और भी थाना प्रभारियों के नाम एसएसपी के रडार में हैं। उनका परफॉर्मेंस सही न आने से उन्हें समय दिया गया है। उनके तबादले की सूची कभी भी जारी हो सकती है।

1निरीक्षक एसएन सिंहथाना प्रभारी कुम्हारी सेथाना प्रभारी नंदिनी नगर
2निरीक्षक यूके वर्माथाना प्रभारी बोरी सेथाना प्रभारी कुम्हारी
3निरीक्षक गोपाल वैश्यथाना प्रभारी वैशाली नगर सेथाना प्रभारी अमलेश्वर
4निरीक्षक संतोष मिश्राथाना प्रभारी नेवई सेथाना प्रभारी बोरी
5निरीक्षक भारती मरकामयातायात भिलाई सेथाना प्रभारी नेवई
6निरीक्षक वीरेंद्र श्रीवास्तवथाना प्रभारी अमलेश्वर सेथाना प्रभारी वैशाली नगर
7निरीक्षक सीताराम ध्रुवरक्षित केंद्र दुर्ग सेचौकी प्रभारी जोवरा सिरसा
8निरीक्षक केके कुशवाहाथाना प्रभारी अजाक दुर्ग सेप्रभारी जिविशा भिलाई
9निरीक्षक लक्ष्मण कुमेटीथाना प्रभारी नंदिनी सेथाना प्रभारी अजाक दुर्ग
10निरीक्षक आशीष यादवरक्षित केंद्र दुर्ग सेयातायात भिलाई
11उप निरीक्षक दिनेश लहरेचौकी प्रभारी पद्मनाभपुर सेथाना मोहन नगर
12उप निरीक्षक धरम मंडावीथाना मोहन नगर सेचौकी प्रभारी पद्मनाभपुर
13उप निरीक्षक जेएल शांडिल्यचौकी प्रभारी स्मृति नगर सेचौकी प्रभारी अंजोरा
14उप निरीक्षक युवराज देशमुखथाना सुपेला सेचौकी प्रभारी स्मृति नगर
15उप निरीक्षक प्रमोद श्रीवास्तवचौकी प्रभारी जेवरा सिरसा सेथाना सुपेला
16सहायक उप निरीक्षक देवशरण सिंहचौकी प्रभारी अंजोरा सेथाना पुलगांव