भिलाई-: अपनी ही सगी बहन को 15 साल से अपनी हवस का शिकार बनाने वाले एक कलयुगी भाई को भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की पांच साल पहले शादी हो चुकी है और वर्तमान में वो पांच माह की गर्भवती है।
दो महीने पहले वो अपने मायके आई थी। जहां आरोपित ने फिर उससे दुष्कर्म किया। अपने ससुराल वापस लौटने के बाद उसने अपने पति से अपने भाई की करतूत के बारे में बताया। जिसके बाद ये मामला थाना पहुंचा और आरोपित को जेल भेजा जा सका।
भिलाई नगर थाना प्रभारी एमएल शुक्ला ने बताया कि 33 वर्षीय पीड़िता का भिलाई नगर थाना क्षेत्र में मायका है। उसका 35 वर्षीय भाई उससे 15 साल से दुष्कर्म कर रहा है। उसने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताना चाहा तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लगातार 10 साल तक वो सब कुछ सहन करती रही।
पांच साल पहले उसकी शादी हो गई और वो अपने ससुराल चली गई। अभी वो गर्भवती हुई तो 11 सितंबर को अपने मायके आई। यहां आने के बाद आरोपित ने फिर उससे दुष्कर्म किया। जिसके बाद वो फिर अपने ससुराल चली गई। ससुराल जाने के बाद पीड़िता के पति ने उससे मायके से लौटने का कारण पूछा तो पहले तो उसने कुछ नहीं बताया।