भिलाई -: अब पटरीपारा स्थित लक्ष्मी नगर में भी गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत आने लगी। शिकायत के बाद भी निगम के जलकार्य विभाग ने इस पर त्वरित कार्रवाई की। पता चला कि पाइप लाइन की टेस्टिंग की वजह से कुछ जगहों पर गंदा पानी आ गया।
बता दें कि भिलाई में अमृत मिशन योजना के तहत पानी सप्लाई शुरू हो गई है। इसके बाद भी सुपेला में लगातार गंदे पानी की शिकायत आ रही है। पखवाड़े भर पूर्व न्यू कृष्णा नगर में गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत आई थी। तब कहा गया था कि पाइप लाइन की टेस्टिंग की वजह से गंदे पानी की सप्लाई की गई है। हालांकि इसको दो दिन में सुधार लिया गया, पर कहीं कहीं शिकायतें आज भी आ रही है।
बताया जा रहा है कि शहर में अभी कई स्थानों पर पाइल लाइन का विस्तारीकरण व टेस्टिंग का काम चल रहा है। इस वजह कहीं कहीं पर गंदे पानी की शिकायत आ रही है। लक्ष्मी नगर सुपेला के कुछ इलाकों में गंदे पानी की शिकायत आई है। निवृतमान पार्षद दीपक रवाना ने तत्काल इसकी शिकायत निगम आयुक्त से की है। बताया जा रहा है कि बाद में व्यवस्था को सुधार लिया गया।
-पाइप लाइन टेस्टिंग का काम चल रहा है। इसलिए हो सकता है कि किसी इलाके में गंदा पानी आ गया है, पर अब इसे ठीक कर लिया गया है। संजय शर्मा, सहायक अभियंता