रामायण : द लीजेंड ओर प्रिंस रामा

त्वरित ख़बरें - अभिजीत दुबे रिपोर्टिंग


'रामायण : द लीजेंड ओर प्रिंस रामा' एनिमेटेड फिल्म है, जिसका निर्माण जापान और भारत ने मिलकर किया था। यह फिल्म 1992 में रिलीज हुई थी।फिल्म का निर्देशन कोइची ससाकी, राम मोहन और युगो साको ने मिलकर किया था। वहीं इसका स्क्रीनप्ले लिखने में कोइची ससाकी, राम मोहन और युगो साको के अलावा नरेन्द्र शर्मा, रानी बुर्रा, और हिरोशी ओनोगी का भी अहम योगदान था।

26

भारत में बैन हुई थी 'रामायण '

जिस वक्त 'रामायण : द लीजेंड ऑफ प्रिंस रामा' रिलीज हुई थी, उस वक्त भारत में बावरी मस्जिद विध्वंस के चलते दंगे भड़के हुए थे। इसके चलते फिल्म को भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया।

46

दूरदर्शन पर दिखाई गई थी 'रामायण'

थिएटर्स में 'रामायण : द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस रामा' के विरोध के कुछ समय बाद इस फिल्म को डब किया गया और इसका प्रसारण दूरदर्शन पर किया गया था। हिंदी डबिंग में अरुण गोविल ने राम, नम्रता सॉहने ने सीता, शक्ति सिंह ने लक्ष्मण, दारा सिंह ने हनुमान और अमरीश पुरी ने रावण के किरदार को आवाज़ दी थी।

66

वनराज भाटिया ने दिया था 'रामायण' का संगीत

'रामायण : द लीजेंड ऑफ़ प्रिंस रामा' का संगीत दिग्गज संगीतकार वनराज भाटिया ने दिया था। बता दें कि इस फिल्म को पिछले साल 4K में रिलीज करने की घोषणा की गई थी, जिसका जापानी भाषा में ट्रेलर भी सामने आया था।