ठगी -: शिक्षाकर्मी की नौकरी लगाने एएसआई की पत्नी से ठगे 6 लाख

त्वरित खबरे

नेवई पुलिस ने यातायात में पदस्थ प्रकाश सिंह की पत्नी भानबाई की शिकायत पर दंपती के खिलाफ धारा 420 के तहत केस दर्ज किया है। प्रियदर्शनी नगर रिसाली निवासी प्रार्थिया ने बताया कि वर्ष 2010 में आरोपी रोशन और उसकी पत्नी हेमलता बघेल ने उसकी दोनों बेटी अरुणा और देवकी की शिक्षाकर्मी वर्ग 3 में नौकरी लगाने का झांसा देकर 6.05 लाख रुपए ले लिया। आरोपियों से प्रार्थिया की पहचान उसके भांजे चंद्र कुमार के जरिए हुई थी। पीड़िता ने परिचित और रिश्तेदारों से पैसे उधार लेकर बेटियों की नौकरी लगाने के लिए दंपती को पैसे दिए थे। आरोपी दंपती ने नौकरी नहीं लगने पर पैसा लौटाने का भी हवाला दिया था। उन्होंने 6 महीने में नौकरी लगने का झांसा भी दिया था।