त्योहारों को देखते हुए शहर के सभी मार्केट में ट्रैफिक और पार्किंग को व्यवस्थित करने निगम, पुलिस प्रशासन और चैंबर ऑफ कामर्स की बैठक शनिवार को निगम सभागार में हुई। इसमें तय हुआ कि रविवार से इन व्यवस्थाओं को बेहतर करने संयुक्त रूप से टीम सभी मार्केट का निरीक्षण करेगी। जो दुकानदार ट्रैफिक जाम कर व्यापार करता मिलेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में चैंबर की टीम ने सुझाव बैठक भी दिए। इसमें कहा गया कि आकाशगंगा मार्केट में पार्किंग के लिए चयनित स्थल के अलावा ब्रिज के पास, सुपेला क्षेत्र के लिए संजय नगर तालाब के पास सहित सभी मार्केट के पास खाली जगहों का उपयोग कर सकते हैं।
पुलिस, प्रशासन और व्यापारी होंगे शामिल
रविवार को निगम, पुलिस प्रशासन व चैंबर के पदाधिकारी संयुक्त निरीक्षण मार्केट क्षेत्रों का करेंगे। पार्किंग की व्यवस्था तय की जाएगी। चैंबर के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व इकाई अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्रा ने बताया कि दीपावली पर्व पर लोगों की सुविधा को देखते हुए वेलकम ग्राहक अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आयुक्त प्रकाश सर्वे, उपायुक्त अशोक द्विवेदी व ट्रैफिक डीएसपी गुरजीत सिंह सहित सभी जोन आयुक्त के सामने समस्याओं को रखा। बैठक में मनोहर कृष्णानी, अक्षय गुप्ता, सुभाष साहू, शिवराज शर्मा, सुनील मिश्र, राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।