5 नए कोरोना मरीज मिले, रिकवरी नहीं एक्टिव मरीज 52 हुए

त्वरित खबरे

शनिवार को जिले में 5 नए कोरोना मरीज मिले हैं। कोई पुराना मरीज रिकवर नहीं हुआ है। इस तरह अब एक्टिव मरीज 52 हो गए हैं। अब तक मिले कुल कोरोना मरीज की संख्या अब 96849 हो गई है। इनमें 94500 मरीजों की रिकवरी और 1797 ने दौरान इलाज या होम आइसोलेशन में दम तोड़ दिया है।

शनिवार को किसी कोरोना मरीज की मौत नहीं हुई है। कुल 1180 सैंपलों की जांच की गई है, जिसमें पांच संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इधर जिले में बीते तीन दिनों से बढ़ रहे संक्रमितों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वर्तमान में लोगों ने मास्क लगाना छोड़ दिया है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा। सतकर्ता अभी जरूरी है।