भिलाई - मानूसन के पहले ही बीएसपी ने पौधरोपण अभियान शुरू कर दिया है। इसकी शुरूआत 30 मई को आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर नगर सेवाएं विभाग के प्रांगण से की गई। अब 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हॉस्पिटल सेक्टर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
नगर सेवाएं बिल्डिंग में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्कूली बच्चों के सहयोग से करंज के 75 पौधे रोपित किये गए। मुख्य अतिथि जेवाई सपकाले ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर हम और हमारे स्कूली बच्चे बेहद संवेदनशील है जो प्रकृति के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होते है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से उद्यानिकी विभाग सबको प्रेरित करने में मार्गदर्शक की भूमिका में निभा रहा है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे उद्यानिकी एवं जनस्वास्थ्य के विभाग के उप महाप्रबंधक डॉ एनके जैन ने कहा कि उद्यानिकी विभाग द्वारा प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जहां विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है वहीं जनजागरण के लिए भी निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम में सुब्रत प्रहराज, दिनेश कुमार, विष्णु पाठक, शिवराजन उपस्थित थे।