कलेक्टर ने नवीन जिलों को भेजे जा रहे ईव्हीएम कार्य का किया निरीक्षण,नवीन जिलों को कुल 1040 बीयू, 740 सीयू एवं 835 वीवीपैट भेजा गया

त्वरित ख़बरें

राजनांदगांव - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  डोमन सिंह ने नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को भेजे जा रहे ईव्हीएम के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को नवीन जिलों को प्रदान किए जा रहे ईव्हीएम के संबंध में उचित मार्गदर्शन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नवीन जिला खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को ईव्हीएम एवं वीवीपैट मशीन प्रदान किया गया है। जिसमें खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला का 650 बीयू, 400 सीयू, 455 वीवीपैट तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला को 390 बीयू, 340 सीयू, 380 वीवीपैट प्रदान किया गया है। इस तरह नवीन जिलों को कुल 1040 बीयू, 740 सीयू एवं 835 वीवीपैट भेजा गया है।