चारभाठा में दस दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण :

त्वरित खबरे : उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि गीता घासी साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव होंगे :

26 मई 2023

राजनांदगांव। ग्राम चारभाठा में जिला भारती शिक्षा समिति राजनांदगांव सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में जिला ग्राम भारती राजनांदगांव द्वारा 10 दिवसीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण वर्ग 26 मई से 5 जून तक सरस्वती शिशु मंदिर चारभाठा में आयोजित है। कार्यक्रम का उद्घाटन 26 मई को प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होगी। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि श्रीमती गीता घासी  साहू अध्यक्ष जिला पंचायत राजनांदगांव होंगे। मुख्य वक्ता ठाकुर राम कुर्रे प्रांतीय अध्यक्ष ग्राम शिक्षा समिति बिलासपुर ,कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार वैष्णव जन जाति हित रक्षा प्रांत प्रमुख अ भा. वनवासी कल्याण समिति, विशेष अतिथि श्रीमती वीणा  चंद्रवंशी जनपद सदस्य डोंगरगढ़, मनोज कुमार कोर्राम  सरपंच ग्राम पंचायत चारधाम,गिरवर साहू अध्यक्ष सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति चारभाठा, सचिव हनुमान दास सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति चारभाठा, सचिव तिलक सिन्हा जिला ग्राम भारती राजनांदगांव,इस वर्ग के वर्गाधिकारी  मती बुंदा  वर्मा रहेगी।

इसमें राजनांदगांव जिले से लगभग 50 आचार्य सम्मिलित होंगे । प्रशिक्षण मे विशेष रुप से रास्ट्रीय नई शिक्षा नीति पर गति आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण दिवस प्रमुख आधारभूत विषय शारीरिक शिक्षा,योग शिक्षा संगीत शिक्षा, संस्कृति शिक्षा, नैतिक शिक्षा, आध्यात्मिक शिक्षा की प्रशिक्षण दिया जाएगा।