बैठक आयोजन-:मेयर बोलीं- शहर के सभी 60 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था करें दुरुस्त

त्वरित खबरे

दिवाली, छठ व अन्य त्योहारों को देखते हुए शहर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था का इंतजाम किया जा रहा है। इसे लेकर मेयर धीरज बाकलीवाल ने अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में सभी 60 वार्डों में प्रकाश व्यवस्था व सफाई के बेहतर इंतजाम के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वे नियमित रूप से वार्डों का निरीक्षण करेंगे।

जहां भी लापरवाही सामने आएगी, जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी पर कार्रवाई होगी। बाकलीवाल ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों समेत अन्य जगहों पर रात के समय अंधेरे न छाए। अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फील्ड पर रहकर काम करें, शहर के मुख्य मार्गो पर सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त कराएं।