छत्तीसगढ़ के 'पा' यानी शैलेंद्र ध्रुव जो प्रोजेरिया से पीड़ित हैं, उन्हें आज 1 दिन के लिए कलेक्टर बनाया जाएगा. इसके लिए खुद डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा पीड़ित बालक को उनके घर से लेने जाएंगी. साथ में कलेक्टर के जैसे सारे प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा.
बलराम नायक/गरियाबंद: छत्तीसगढ़ के 'पा' यानी शैलेंद्र ध्रुव जो प्रोजेरिया से पीड़ित हैं, उन्हें आज 1 दिन के लिए कलेक्टर बनाया जाएगा. इसके लिए खुद डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा पीड़ित बालक को उनके घर से लेने जाएंगी. साथ में कलेक्टर के जैसे सारे प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा. इसके लिए प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल ने निर्देश दिए हैं.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिया संज्ञान
बता दें प्रोजेरिया पीड़ित बच्चे शैलेंद्र ध्रुव ने ज़ी मीडिया के सामने 1 दिन का कलेक्टर बनने की गुहार लगाई थी. ज़ी मीडिया ने बच्चे की मार्मिक अपील को प्रमुखता से दिखाया था. अब इस खबर का असर दिख रहा है. खबर दिखाए जाने के बाद शासन और प्रशासन ने बच्चे को लेकर संज्ञान लिया और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के बाद आज पीड़ित बच्चे को एक दिन के लिए कलेक्टर की कुर्सी पर बिठाया जाएगा. इतना ही नहीं बच्चा सीएम से रायपुर भी जाएंगे. शैलेंद्र ध्रुव को 1 दिन के लिए कलेक्टर बनाने को लेकर डिप्टी कलेक्टर रुचि शर्मा खुद उनके घर से लेने जाएंगी. इस दौरान कलेक्टर के साथ फॉलो किए जाने वाले हर प्रोटोकॉल का पालन होगा.