NEET UG 2021:नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 26 अक्टूबर तक फिर खुली, आवेदन पत्र में करेक्शन से जुड़ी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें

त्वरित खबरे

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी 2021 करेक्शन विंडो फिर से खोल दी है। जो उम्मीदवार अब नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के एप्लीकेशन फॉर्म में दी गई जानकारी को बदलना या ठीक करना चाहते हैं, उन्हें 26 अक्टूबर रात 11.50 बजे तक का मौका दिया गया है।

एनटीए ने नोटिस जारी कर यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को आखिरी बार नीट यूजी एप्लीकेशन फॉर्म एडिट करने का मौका दिया गया है। एजेंसी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी करके फिर से नीट यूजी एप्लीकेशन करेक्शन विंडों खोलने की सूचना दी है। यह सुविधा उन आवेदकों के लिए भी खुली है, जिन्होंने पहले इन क्षेत्रों में सुधार किया था।

आवेदन पत्र में कर सकते हैं ये करेक्शन

एनटीए ने आगे बताया कि, 'NTA ने NEET (UG) के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के पहले और दूसरे फेज के कुछ डीटेल्स को करेक्ट करने के लिए करेक्शन विंडो ओपन किया है। इनमें लिंग, राष्ट्रीयता, ई-मेल पता, सब-कैटेगरी और सेकेंड फेज फील्ड शामिल है। अगर एनईईटी यूजी 2021 आवेदन के करेक्शन में कोई दिक्कत आती है तो उम्मीदवार '011-40759000 पर या neet@nta.ac.in पर ई-मेल' पर एनटीए से संपर्क कर सकते हैं।

पहले 13 अक्टूबर को खुली थी करेक्शन विंडो

एनटीए ने इससे पहले नीट यूजी 2021 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो को 13 अक्टूबर तक विशेष रूप से करेक्शन के लिए खोला था। उसके बाद, एजेंसी ने 15 अक्टूबर को आंसर की जारी की थी, जिसमें आवेदकों को 17 अक्टूबर तक आपत्ति उठाने का समय दिया गया था। एनटीए 26 अक्टूबर 2021 के बाद नीट रिजल्ट 2021 घोषित करेगा।