दुर्ग कोतवाली पुलिस ने कोर्ट परिसर से आरक्षक को चकमा देकर भागने वाले आरोपी अविनाश उर्फ दादू को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़ने के लिए बुधवार सुबह जवान उसके घर गए थे। परिजन को आरोपी को थाने में पेश करने की नसीहत देकर आए थे।
इसके बाद गुरुवार को आरोपी थाने में पेश हो गया। इसके बाद उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सोमवार को आरोपी को पुलिस ने आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार करके कोर्ट पेश किया था। आरोपी कोर्ट परिसर में हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया था। आराेपी पर केस दर्ज किया गया था।