सिन्धु बॉर्डर पर निहंगों ने फिर किया हंगामा, कहासुनी के बाद पोल्ट्री फार्म के मजदूर को पीटा

त्वरित खबरे

सिंघु बॉर्डर पर निहंगों को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। यहां आज पोल्ट्री फार्म के एक मजदूर की पिटाई का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, निहंग मुर्गा लेने गए थे। इसी दौरान किसी बात पर कहासुनी हुई तो मजदूर को पीट दिया। कुछ दिनों पहले ही सिंघु बॉर्डर पर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। युवक को 100 मीटर तक घसीटा गया, एक हाथ काट दिया और शव को किसान आंदोलन मंच के सामने लटका दिया गया। आरोप है कि युवक ने गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की थी।