पार्टी में डांस करते-करते गिर पड़े डॉक्टर.... 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा' गाने पर झूमते हुए आई मौत....

त्वरित ख़बरें - मौत से पहले जश्न का VIDEO: पार्टी में डांस करते-करते गिर पड़े डॉक्टर.... 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा' गाने पर झूमते हुए आई मौत.... कैमरे में कैद हुआ झकझोर देने वाला मामला.... देखें डॉक्टर की मौत का VIDEO......

पार्टी में डांस करते-करते गिर पड़े डॉक्टर.... 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा' गाने पर झूमते हुए आई मौत....

डेस्क। डॉक्टर की मौत का वीडियो सामने आया है। यह डॉक्टर एक पार्टी अटेंड करने पहुंचे थे। यहां पर डांस करते-करते वह अचानक गिर पड़ते हैं। पार्टी में मौजूद अन्य डॉक्टर उन्हें बचाने की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन कामयाब नहीं हो पाते हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की प्रसिद्ध जहांनुमा होटल में डॉक्टर सीएस जैन की मौत का वीडियो वायरल हो रहा है। वह रविवार रात एक पार्टी के दौरान अन्य डॉक्टरों के साथ डांस कर रहे थे। गाना बज रहा था, 'ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा' और शायद मौत ने समझ लिया कि डॉक्टर जैन मुझे बुला रहे हैं, वह आई और उन्हें ले लड़ी। डांस करते हुए डॉ. जैन अचानक गिरे और हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई। 

पार्टी में कोहराम मच गया, जश्न की जगह मातम छा गया। वीडियो में दिख रहा है कि साथी डॉक्टर ऐसा मौका फिर कहां मिलेगा...गाने पर डांस कर रहे हैं। डॉ. सीएस जैन भी साथी डॉक्टरों के साथ इस गाने पर डांस कर रहे थे। अचानक वे रुके और लड़खड़ाकर गिर गए। डॉ. सीएस जैन के भाई वीरेंद्र जैन ने बताया कि वे रविवार शाम होटल जहांनुमा में डॉक्टर्स की एक पार्टी में गए हुए थे। 

इस दौरान पार्टी में जब वे डांस कर रहे थे तो उन्हें हार्ट अटैक आया। डॉ. जैन मेडिकोलीगल इंस्टीट्यूट में लंबे समय तक पदस्थ रहे। उन्होंने तीन हजार से अधिक शवों का परीक्षण किया था। उनके शव को मेडिकोलीगल इंस्टीट्यूट के कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था। यह वह जगह है, जहां वे खुद पोस्टमार्टम करते रहे। डॉ. जैन का अंतिम संस्कार मंगलवार को भदभदा विश्राम घाट पर किया गया। 

https://twitter.com/Anurag_Dwary/status/1450319109976064007