26 मार्च 2023
राजनांदगांव । नगर निगम आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने आज नगर निगम सभाकक्ष में अधिकारियों व कर्मचारियों की टाईम लिमिट (समय सीमा) की बैठक लेकर विभागवार समीक्षा की एवं शासन की योजनाओं सहित शहर में चल रहे कार्यो में गति लाकर समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्हांेने कहा कि पार्षदों एवं नागरिकों की समस्या का प्राथमिकता के साथ निराकरण करे।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने निर्माण कार्यो की समीक्षा में वार्डवार उप अभियंताओं से प्रारंभ एवं अप्रारंभ कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि स्वीकृत कार्य पार्षदों से सम्पर्क कर जल्द प्रारंभ कराये। योजना के कार्य में तेजी लावे, सभी उपअभियंता अपने अपने प्रभारित वार्ड में प्रतिदिन कार्यो की मानिटरिंग कर सफाई की भी मानिटरिंग करे और उच्च अधिकारियों को अवगत कराये। शासन से स्वीकृत कार्य, राज्य प्रवर्तित योजना एवं मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यो की प्राक्कलन तैयार करे। कार्य प्रारंभ नही करने व अधुरे कार्य पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करे, कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।
आयुक्त डॉ. चतुर्वेदी ने जल विभाग की समीक्षा में कहा कि अमृत मिशन के शेष कार्य पूर्ण करे, टेस्टींग के पूर्व संबंधित क्षेत्र के लोगों को सूचित करे, शेष नल कनेक्शन के लिये, पार्षदो से सम्पर्क कर कनेक्शन पूर्ण कराये। उन्होंने कहा कि पेयजल संबंधी समस्त आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करे, पानी नहीे आने, कम पानी आने की शिकायत का त्वरित निराकरण करे। उन्होंने सस्ती दवा योजना के संबध्ंा में जानकारी लेते हुये धनवंतरी मेडिकल स्टोर में दवा उपलब्धता एवं बिक्री की जानकारी ली और दवा की उपलब्धता व बिक्री बढ़ाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गर्मी से बचाव के लिये कीट तैयार करे, जिसमें ग्रीष्मऋतु होने वाली बीमारी से बचने आवश्यक दवा उपलब्ध हो। मितान योजना के संबंध में उन्होंने प्रगति की जानकारी ली, उन्होंने कहा कि वार्डवार शिविर लगावे, जिससे नागरिकों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत चल रहे चारों मोबाईल मेडिकल यूनिट का वार्डो मंे नियमित संचालन की जानकारी ली तथा ग्रीष्म ऋतु में होने वाली बीमारी से बचाव एवं उपचार के संबंध में जानकारी देकर दवा उपलब्ध कराने निर्देशित किये। गो धन न्याय योजना के संबंध में उन्होंने गोठान निर्माण की प्रगति की जानकारी ली, एक गोठान पूर्णता की ओर है, शेष गोठान निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिये।
प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंध में उन्होंने कहा कि हितग्राहियों को किस्त की राशि समय पर उपलब्ध कराये। ए.एच.पी. के तहत बने आवासों में नियमानुसार व्यवस्थापन कर आबंटन की प्रक्रिया करे। ए.एच.पी. के शेष यूनिट प्रारंभ कराये, कार्य की धीमी गति पर संबंधितों को नोटिस जारी करे। इसके अलावा मोर मकान मोर आस के तहत शेष लोगों को लाटरी के माध्यम से आवास आबंटन करे। भवन अनुज्ञा समय सीमा में देवे। इसी प्रकार भवन पूर्णता के प्रकरणों का भी समय सीमा में निराकरण करे, नियमितीकरण के प्रकरणों तेजी लाकर अधिक से अधिक नियमितीकरण करे। नागरिकों एवं पार्षदों की शिकायतो का त्वरित निराकरण करे। बैठक में कार्यपालन अभियंता यू.के.रामटेके,समाज कल्याण अधिकारी श्री भूपेन्द्र वाडेकर, सहायक अभियंता प्रणय मेश्राम व दीपक अग्रवाल, प्र.सहायक अभियंता संदीप तिवारी, प्र.स्वास्थ्य अधिकारी राजेश मिश्रा, प्र.कार्यालय अधीक्षक अशोक चौबे सहित सभी विभागीय प्रमुख उपस्थित थे।