श्री राम कथा में शामिल हुए अध्यक्ष भागवत साहू सहित जिला साहू संघ राजनांदगांव के पदाधिकारी :

त्वरित खबरे :

26 मार्च 2023

राजनांदगांव।मंदिर प्रांगण जी ई रोड कोपेडीह  सिद्ध पीठ बाबा मथुरा दास दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर समिति के तत्वाधान में  श्री राम कथा का आयोजन 22 मार्च से 30 मार्च तक किया जा रहा है।  सिद्ध पीठ बाबा मथुरादास दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में बाल योगी  विष्णु अरोड़ा जी के मुखारविंद से नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

श्री राम कथा में राजनांदगांव जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ,मदन साहू उपाध्यक्ष जिला साहू संघ, गैदलाल सोनबोईर अध्यक्ष मंडल, डॉ गुनीत साहू, तुलदास साहू ,तिलक साहू, रमाकांत साहू शामिल हुए।

 बाल योगी  विष्णु अरोड़ा जी से जिला साहू संघ राजनांदगांव के पदाधिकारियों ने आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण किया।

25 मार्च को श्री राम जन्म कथा,  26 मार्च श्री राम जानकी विवाह, 27 मार्च श्री भरत केवट चरित्र, 28 मार्च श्री सुग्रीव ,शबरी प्रसंग, 29 मार्च हनुमंत कथा ,रावण वध, शोभायात्रा, 30 मार्च को श्री राम महिमा ,चढौती भंडारा के साथ समापन होगा कथा समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे प्रतिदिन होगा ।