मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के आगमन को लेकर विधायक ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा

त्वरित ख़बरें - मुज़्ज़म्मिल खान की रिपोर्ट

राजनांदगाव: छुरिया नगर में छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का आगमन 26 मार्च को आदिवासी कवर समाज एवं किसान सम्मेलन के कार्यक्रम में होने जा रहा है इस कार्यक्रम में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के कोने-कोने से किसान एवं आदिवासी समाज के लोग पहुंचने वाले हैं। 

खुज्जी विधायक श्रीमती छन्नी साहू के साथ में प्रमुख रूप से ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रितेश जैन, जिला कांग्रेस महामंत्री चुम्मन साहू, जिला कांग्रेस प्रवक्ता राहुल तिवारी, संयुक्त महामंत्री विपिन यादव, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश शर्मा एवं एकनाथ सिन्हा, जिला सतनाम समाज अध्यक्ष सूर्यकुमार खिलाड़ी, एल्डरमैन शकील कुरैशी सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।