25 मार्च 2023
राजनांदगांव। कुमर्दा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अंजली घावड़े ने माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी द्वारा 15 क्विंटल धान की खरीदी को बढ़ाकर 20 क्विंटल करने पर माननीय मुख्यमंत्री जी को हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि माननीय भूपेश बघेल जी किसानों के सच्चे हितैषी सरकार है ,सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले माननीय मुख्यमंत्री जी ने किसानों का कर्जा माफ किया और लगातार किसानों के हित पर कार्य कर अनेक योजनाएं देकर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया है। श्रीमती अंजली घावड़े ने आगे कहा कि भूपेश बघेल सरकार ने नरवा ,गरवा, घुरवा ,बाड़ी ,गौठान योजना, राजीव गांधी न्याय योजना सहित तमाम किसान हितैषी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया। भूपेश सरकार की किसान हितैषी योजनाओं के सही , क्रियान्वयन फल है कि आज शहरों से लोग वापस अपने गांव की ओर जा रहे हैं और खेती कर आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं उन्होंने आगे कहा कि किसानों को 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की शुरुआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया था जो अब 2800 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जावेगी।