25 मार्च 2023
राजनांदगांव। ग्राम सिंघोला माननीय मुख्यमंत्री द्वारा धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने की सौगात दी है ,इस पर खुशी जाहिर करते हुए राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री भागवत साहू ने ग्राम सिंघोला मां भानेश्वरी देवी की पूजा अर्चना कर माननीय मुख्यमंत्री जी को हार्दिक आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर करते हुए मां भानेश्वरी मंदिर प्रांगण में किसानों के साथ खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटकर (खिलाकर) हर्ष व्याप्त किया।
महामंत्री भागवत साहू ने कहा कि किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगा। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को क्षेत्र के किसानों की ओर से आभार व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
इस दौरान तिलक साहू, तूलदास, रमाकांत साहू ,भोज राम साहू, ग्राम पटेल पतिराम साहू ,डॉ जगत नारायण, कृष्णा भारद्वाज, दानी साहू, गुहा ठाकुर ,कुबेर, उमेंद साहू, रवि साहू ,छोटू सिंघोलिया, नरेंद्र साहू, मनु सारवा, महेंद्र साहू, टेमन साहू, गिरधारी साहू ,मनोज, नागेश साहू,दिलीप पुजारी ,होमेश्वर रुपेंद्र साहू सहित अन्य मौजूद रहे। ।