राजनांदगांव - ग्राम सिंघोला मां भानेश्वरी शक्तिपीठ समिति सदस्य गण एवं समस्त ग्रामवासी सिंघोला में दीप प्रज्वलित ज्योति कलश स्थापना की गई है। समिति के अध्यक्ष नंद कुमार साहू, उपाध्यक्ष भोज राम साहू ने बताया कि मां भानेश्वरी शक्तिपीठ में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी ज्योति कलश स्थापना की गई है। जिसमें 1041 ज्योति कलश स्थापना की गई है ।जिला साहू संघ राजनांदगांव के अध्यक्ष भागवत साहू,अध्यक्ष श्रीमति अंजू दिनेश साहू तहसील साहू संघ राजनांदगांव, तुलदास साहू, तिलक साहू,नंद कुमार साहू, भोज राम साहू, महेश साहू ,रमाकांत साहू, रूपेंद्र साहू,मुकेश साहू सरपंच,दिलीप कुमार पुजारी,फुल सिंग यादव,रोशन साहू,कुबेर साहू,पति राम साहू, लखन साहू,पुरानिक साहू,राम बिलास साहू,अमर सिंह,सुरेश साहू,भुवन साहू सहित जिला साहू के पदाधिकारियों ने माँ भानेश्वरी की आरती उतार कर पूजा-अर्चना की और सुख समृद्धि खुशहाली की कामना की गई।