24 मार्च 2023
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान खरीदी 15 क्विंटल प्रति एकड़ से बढ़ाकर 20 क्विंटल धान खरीदी करने का एलान किया है जिस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल सदस्य निखिल द्विवेदी ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से किसानों के चेहरे पर खुशिया ही खुशिया देने का काम कांग्रेस सरकार ने किया है ।किसानों के कर्ज माफी करके किसानों को नए जोश और उमंग भरा और किसानों की धान खरीदी का मूल्य लगातार बढ़ाकर उनका सम्मान करने का काम भूपेश सरकार ने किया है। छत्तीसगढ़ का किसान सुख समृद्धि ,खुशहाली ,संपन्नता की ओर निरंतर बढ़ रहा है जोकि माननीय मुख्यमंत्री जी की देन है उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार किसान हितैषी सरकार है माननीय मुख्यमंत्री जी ने न्याय योजना लाकर किसानों के जीवन में खुशियां लाई है अब धान 15 क्विटल प्रति एकड़ बढ़ाकर 20 क्विंटल करके उनकी खुशियां पर चार चांद लगा दी है, जिससे किसानों में भारी हर्ष व्याप्त है। मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।