स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न :

त्वरित खबरे :

राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिंह पदेन जिला आयुक्त, विकास खंड शिक्षा अधिकारी वाई डी साहू, श्रीमती गुतेश्वरी रावते सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव ,भगत सिंह ठाकुर बी आर सी, जिला सचिव देवेंद्र अंबादे, जिला संगठन आयुक्त मयुख श्रीवास्तव के मार्गदर्शन से और विकासखंड सचिव राजनांदगांव स्काउट गाइड रमेश दास साहू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा के अंतर्गत विकास खंड व जिला राजनांदगांव में शिक्षकों के प्रशिक्षण 20 और 22 मार्च को बलदेव प्रसाद मिश्र उच्चतर माध्यमिक शाला राजनांदगांव में विकासखंड राजनांदगांव के स्काउट गाइड और रोवर, रेंजर के बच्चों के द्वारा प्राथमिक उपचार से कैसे घायल व्यक्ति का बचाव, विभिन्न प्रकार की पट्टियां, गांठे ,स्टेचर, स्कार्फ, बेल्ट ,चादर का प्रदर्शन शिक्षकों से सहयोग से संपन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में तिलेश्वर बघेल धौराभाठा, जीपी नेताम बघेरा ,संतराम साहू मासुल, श्रीमती भारती रजक भानपुरी, श्रीमती आरती साहू स्टेशन मुढीपार ,श्रीमती गिरिजा साहू फुलझर, श्रीमती सोमिन साहू एमएल बी स्कूल राजनांदगांव ने शिक्षकों को बच्चों के माध्यम से जानकारी दी। प्रशिक्षण में स्काउट सुनील साहू, संजय वर्मा, हेमेंद्र ,देवेंद्र ,हर्ष कुमार ,गुलशन कोसरे , गीतांजलि साहू और मेनका साहू की भूमिका सराहनीय रही।